क्या आप सही तरीके से पहन रहे हैं तुलसी की माला? जानें इसके नियम और लाभ
Tulsi Mala Pehne ke Niyam: तुलसी माला पहनने के कई सख्त नियम होते हैं, जो भी व्यक्ति तुलसी माला धारण करता है। उन्हें कभी भी तामसिक भोजन यानि मांस-मदिरा, लहसुन, सिरका और प्याज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पहनने के बाद हमेशा सात्विक भोजन ही करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक बार तुलसी माला पहनने के बाद उसे उतारना नहीं चाहिए।
Tulsi Mala Benefits in Hindi: तुलसी माला पहनने के फायदे
तुलसी माला धारण तो हर कोई कर लेता है, लेकिन क्या आप जानते हैं। इसे धारण करने के कई कठोर नियम होते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं, कुछ लोग इसे धारण तो कर लेते हैं, लेकिन इसके नियम उन्हें नहीं पता होते हैं। अगर आप भी तुलसी माला धारण करना चाहते हैं, तो उसके नियमों के बारे में जरूर जान लें। इसे धारण करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है। जानिए तुलसी माला धारण करने से पहले कौन-कौन से नियम का पालन करना बेहद जरूरी है।

सनातन धर्म में तुलसी जी को बहुत पवित्र माना जाता है। तुलसी माता भगवान विष्णु और कृष्णा जी की आराध्य हैं। हर कोई तुलसी माला धारण करना चाहता है, लेकिन इसे धारण करने के नियम बहुत कठिन हैं। तुलसी माला को अगर गलत तरीके से धारण किया जाए, तो इससे घर में विपत्ति उत्पन्न हो सकती है। इसे पहनने का सही तरीका और दिन पता होना बहुत ज़रूरी है। माना जाता है कि तुलसी माला को सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार या एकादशी के दिन धारण करना सबसे सही माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में विशेष प्रकार के फल प्राप्त होते हैं।
Tulsi Mala Kaise Dharan Kare: तुलसी माला धारण करने का सही तरीका
तुलसी माला पहनने वाले लोगों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद साफ़ वस्त्र पहनकर माला धारण करना चाहिए। इस प्रकार तुलसी माला धारण करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं और नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसलिए इसे धारण करने से पहले गंगाजल में डुबोकर निकाल सकते हैं। माना जाता है कि माला को गले में धारण करना सबसे सही माना जाता है। इसे पहनने के बाद कुछ नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी होता है।

Tulsi ki Mala: तुलसी माला के नियम
अगर आप तुलसी माला धारण कर रहे हैं, तो तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा, लहसुन, सिरका और प्याज आदि का सेवन बिल्कुल न करें। तुलसी माला पहनने वाले व्यक्ति को सात्विक जीवन जीने का संकल्प लेकर उसका पालन करना चाहिए। अगर आप इसे पहनकर लहसुन, प्याज, शराब आदि का सेवन करते हैं, तो इससे आपके जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है और जीवन में तरह-तरह की बाधाएं आने लगती हैं।

तुलसी माता बहुत पवित्र होती है, इसलिए कुछ स्थानों पर इसे पहनकर जाना वर्जित है। तुलसी माला को कभी भी शौचालय में पहनकर नहीं जाना चाहिए। इसके आलावा श्मशान घाट में भी इसे पहनकर जाना वर्जित है। कहा जाता है कि इसे किसी भी अशुभ जगह पर नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। इसे धारण करने वाले लोगों को कभी भी बुरे काम नहीं करना चाहिए। जैसे-अपशब्द, लड़ाई, चोरी, डकैती आदि। इन सभी नियमों का पालन करने वाले व्यक्ति को ही इस माला का फल प्राप्त होता है। माला जप करने से भी कई लाभ मिलते हैं।
Also Read: ‘काशी नगरी में जगमग दीपों की लड़ी’, देव दीपावली के इस खास मौके पर अपनों को दें ये शुभ संदेश

Join Channel