W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Tulsidas jayanti 2025: आज है तुलसीदास जयंती, पढ़ें उनके प्रमुख दोहे और अर्थ

04:03 PM Jul 31, 2025 IST | Shivangi Shandilya
tulsidas jayanti 2025  आज है तुलसीदास जयंती  पढ़ें उनके प्रमुख दोहे और अर्थ
Tulsidas jayanti 2025
Advertisement

Tulsidas jayanti 2025: आज तुलसीदास जयंती है। ऐसे में हमें यह तो मालूम है कि तुलसीदास को 'रामचरितमानस' के रचयिता के तौर पर जानते हैं। कहा जाता है कि श्रावण मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर ही तुलसीदास जी का जन्म हुआ था। तुलसीदास को भगवान राम के प्रति उनकी अनंत भक्ति के लिए जाना जाता हैं। तो चलिए पढ़ते हैं उनकी जयंती पर कुछ प्रेरणादायक दोहे।

ये हैं Tulsidas ke dohe aur unka arth

Tulsidas jayanti 2025
Tulsidas jayanti 2025

‘तुलसी’ काया खेत है, मनसा भयौ किसान।
पाप-पुन्य दोउ बीज हैं, बुवै सो लुनै निदान।।

भावार्थ: गोस्वामी जी कहते हैं कि शरीर एक खेत के समान है और मन एक किसान के समान। जिसमें यह किसान पाप और पुण्य रूपी दो प्रकार के बीज बोता है। वह जैसा बीज बोएगा, अंत में उसे वैसा ही फल मिलेगा। भावार्थ यह है कि यदि मनुष्य अच्छे कर्म करेगा तो उसे अच्छे फल मिलेंगे और यदि वह पाप कर्म करेगा तो उसे बुरे फल मिलेंगे।

तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुँ ओर।
बसीकरन इक मंत्र है परिहरू बचन कठोर।।

ऐसी स्थिति में, बुद्धिमान और मूर्ख एक समान हैं। तुलसी, मीठे वचन चारों ओर सुख फैलाते हैं। बसिकरण एक मंत्र है, लेकिन कठोर वचनों से परहेज किया जाता है। इस दोहे का अर्थ है कि मीठे वचन बोलने से चारों ओर सुख का प्रकाश फैलता है।

यह भी पढ़ें:Pehla Chandra Grahan kab Hai 2025 Me? जानें आ गई तारीख

आवत हिय हरषै नहीं, नैनन नहीं सनेह।
‘तुलसी’ तहाँ न जाइए, कंचन बरसे मेह॥

Tulsidas jayanti 2025
Tulsidas jayanti 2025

इस दोहे का अर्थ है कि जहां हृदय में प्रसन्नता और आंखों में प्रेम न हो, वहां नहीं जाना चाहिए, भले ही वहां सोने की वर्षा हो रही हो। यह दोहा तुलसीदास जी का है।

‘तुलसी’ सब छल छाँड़िकै, कीजै राम-सनेह।
अंतर पति सों है कहा, जिन देखी सब देह॥

इस दोहे का अर्थ है "हे तुलसी (अर्थात हे भक्त), सभी छल-कपट त्याग दो और भगवान राम से प्रेम करो। जिस प्रकार एक पति अपनी पत्नी के शरीर के सभी अंगों को जानता है, उसी प्रकार भगवान भी तुम्हारे हृदय की हर बात जानते हैं, इसलिए उनसे कुछ भी छिपाने की कोशिश मत करो"।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Love Rashifal 31 July 2025: किसी दोस्त से बढ़ सकती है नजदीकियां, दोस्ती प्यार में बदलने के संकेत

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×