Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Tunisha Case: तुनिशा के को-एक्टर शीजान खान गिरफ्तार, पेशी के बाद कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

शनिवार को टीवी की जानी मानी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने एक टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने तुनिशा शर्मा के फैंस को झकजोर कर रख दिया था।

03:49 PM Dec 25, 2022 IST | Desk Team

शनिवार को टीवी की जानी मानी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने एक टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने तुनिशा शर्मा के फैंस को झकजोर कर रख दिया था।

बीते शनिवार को टीवी की जानी मानी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने एक टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने तुनिशा शर्मा के फैंस को झकजोर कर रख दिया था। बेटी की मौत के बाद तुनिषा शर्मा की माँ ने अभिनेत्री के को-एक्टर जीशान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद शीजान मोहम्मद खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शीजान खान की आज कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद मुंबई की वसई अदालत ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Advertisement
शीजान खान पर लगे आरोप 
इस मामले में शीजान खान के वकील शरद राय का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि शीजान खान को कोर्ट में पेश किया गया। उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। कोर्ट ने आज उन्हें 4 दिन की हिरासत में भेजा है। पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। 
बता दें कि तुनिशा शर्मा और शीजान खान एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद अभिनेत्री काफी तनाव से गुजर रहीं थी। शनिवार को 20 साल की अभिनेत्री का मेकअप रूम के वॉशरूम में शव लटका मिला था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वहीँ अभिनेत्री की माँ ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत शीजान एम खान के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें  गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आज उन्हें  मुंबई के वसई कोर्ट में पेश किया गया था। 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा 
तुनिशा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। जिसमे खुलासा हुआ है कि अभिनेत्री की मौत घुटने के कारण हुई है, साथ ही उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के कोई निशान नहीं मिले। इस केस में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच करेगी। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 
Advertisement
Next Article