Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Tunisha suicide case: धार्मिक कट्टरता के आरोपों से घिरा शीजान, एक दिन के लिए और बढ़ी पुलिस हिरासत

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की पुलिस हिरासत शुक्रवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने एक दिन के लिए और बढ़ा दी।

05:53 PM Dec 30, 2022 IST | Desk Team

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की पुलिस हिरासत शुक्रवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने एक दिन के लिए और बढ़ा दी।

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की पुलिस हिरासत शुक्रवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने एक दिन के लिए और बढ़ा दी। खान का पहले का रिमांड समाप्त होने के बाद उसे महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से कहा कि शर्मा की मां द्वारा लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए उसे और समय चाहिए।
Advertisement
26 दिसंबर को किया था गिरफ्तार
शर्मा की मां ने आरोप लगाया कि खान ने उनकी बेटी को एक टीवी शो के सेट पर थप्पड़ मारा था। उनकी मां ने दावा किया कि वह शर्मा को उर्दू पढ़ा रहा था और चाहता था कि वह हिजाब पहने। अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में खान (27) को पालघर जिले की वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। टीवी सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय शर्मा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में लटकी मिली थीं। शर्मा की मां ने आरोप लगाया कि खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और उसका इस्तेमाल किया।
Advertisement
Next Article