टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तुर्की: राजधानी इस्तांबुल में भीषण विस्फोट, इतने लोग मरे, 11 लोग हुए घायल, देखें पूरी स्थिति

तुर्किये में इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को भीषण विस्फोट हुआ। घटना में कई लोगों के मारे जाने और जख्मी होने की खबर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

08:43 PM Nov 13, 2022 IST | Desk Team

इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ और घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कई जख्मी हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं। विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है।ऑनलाइन पोस्ट की गई वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटें निकल रही हैं और फिर जोर का धमाका हुआ, राहगीर मुड़े और भागने लगे।अन्य फुटेज में दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है। प्रसारक ‘सीएनएन तुर्क’ ने कहा कि 11 लोग जख्मी हुए हैं। एवेन्यू भीड़-भाड़ वाला मार्ग है जो स्थानीय लोगों और सैलानियों में लोकप्रिय है। यहां पर कई दुकानें और रेस्तरां हैं।तुर्किये में 2015 से 2017 के बीच कई बार विस्फोट हुए थे जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट और गैर कानूनी कुर्दिश समूहों से है।
Advertisement
Advertisement
Next Article