Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूक्रेन-रूस के बीच जारी महाजंग को तुर्की रोकेगा? 10 मार्च को दोनों देशों की करेगा मेजबानी

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत किए 10 दिन से अधिक हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत हो रहे हैं लेकिन अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा जा सका है।

07:16 PM Mar 07, 2022 IST | Desk Team

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत किए 10 दिन से अधिक हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत हो रहे हैं लेकिन अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा जा सका है।

यूक्रेन-रूस के मध्य जारी महाजंग किस ओर जा रही है, इसका जवाब किसी के पास शायद ही होगा। लेकिन इससे पूरी दुनिया अप्रत्यक्षरूप से प्रभावित जरूर हो रही है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत किए 10 दिन से अधिक हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत हो रहे हैं लेकिन अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा जा सका है। इसी बीच रूसी विदेश मंत्री और यूक्रेनी विदेश मंत्री 10 मार्च को तुर्की में मिलने वाले हैं। यह रिपोर्ट न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी है। 
Advertisement
तुर्की के तटीय प्रदेश अंताल्या में होगी बातचीत  
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू के मुताबिक यूक्रेन के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव यूक्रेनी विदेशमंत्री मिन दिमित्रो कुलेबा से 10 मार्च को मिलेंगे। यह बातचीत तुर्की के तटीय प्रदेश अंताल्या में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक रूस के यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से टॉप राजनयिकों के बीच पहली बातचीत होगी।  
त्रिपक्षीय बैठक में निकलेगा कोई हल  
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने कहा है कि दोनों मंत्रियों ने मुझे बैठक में भी भाग लेने और त्रिपक्षीय प्रारूप में बैठक आयोजित करने के लिए कहा है। बता दें कि यूक्रेनी विदेशमंत्री कुलेबा ने हाल ही में कहा था कि वह लावरोव के साथ तभी बातचीत करने को तैयार हैं अगर बातचीत सार्थक हो। 
तुर्की के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ अच्छे संबंध  
नाटो सदस्य तुर्की जो काला सागर में रूस और यूक्रेन के साथ समुद्री सीमा साझा करता है। तुर्की ने इससे पहले भी मध्यस्थता की बात की थी। अंकारा के मास्को और कीव दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं। तुर्की ने रूस के आक्रमण को अस्वीकार्य बताया है, जबकि वह मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों का विरोध करता है।
Advertisement
Next Article