सिगरेट की लत से निजात पाने के लिए शख्स ने पिंजरे में बंद किया अपना सिर, जाने पूरा मसला
Viral News: सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति ने अपनाया अनोखा तरीका
नशे की आदत से भारत ही नहीं बल्की पूरी दुनिया परेशान है। भारत सरकार ने लोगों को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी खोल रखे हैं। लेकिन इसके बावजूद नशे की लत से न जाने कितने लोग जूझ रहे हैं। नशा चाहे शराब का हो या फिर धूम्रपान का, जाने अनजाने में इसके कारण कई परिवार उजड़ जाते हैं। नशा से मुक्ति पाने के लिए लोग रिजोल्यूश बनाते हैं, अनेकों प्रयास करते हैं लेकिन कई बार इसके बाद भी वो नशा छोड़ नहीं पाते। धूम्रपान की लत करोड़ों लोगों के मौत का कारण बन सकती है। इससे आपके ही नहीं बल्कि आपके आस पास के लोगों के स्वास्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। सिगरेट की लत को छुड़ा पाना वाकई काफी मुश्किल है। ऐसे में तुर्की के एक शख्स ने स्मोकिंग की लत से निजात पाने के लिए काफी अजीब तरीका निकाला।
क्या है मसला?
दरअसल, अपने आप को सिगरेट की लत से बचाने के लिए तुर्की के इब्राहीम युसेल (Ibrahim Yucel) ने अपने सिर को पिंजरे के अंदर बंद कर लिया है। यह पिंजरा लॉक रहता है और इसकी चाबी उसके पत्नी के पास रहती है। इस शख्स को 16 साल की उम्र से ही सिगरेट की लत ऐसी लगी थी कि वो एक दिन में दो-दो पैकेट सिगरेट खत्म कर जाता था। इस लत से उसे परेशानी होने लगी तो उसने सिगरेट छोड़ने का फैसला लिया। लेकिन बहुत कोशिशों के बाद भी वह इस लत को छोड़ नहीं पाया। तब जाकर शख्स ने यह अनोखा जुगाड़ लगाया। शख्स के मुताबिक यह जुगाड़ काफी हद तक काम भी किया।
खुद ही बनाया था पिंजरा
This gentleman, Ibrahim Yucel, a Turkish man who was 42 years old at the time of the events, decided in 2013 to have his head locked in a cage with the intention of quitting smoking; his wife was the only one who had the keys and she only opened it during meals. pic.twitter.com/1LupljbfYp
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) November 7, 2024
Source: @PicturesFoIder (x)
इब्राहिम ने इस हेड केज को खुद ही बनाया था। इसको पहन कर वह सिगरेट नहीं पी सकता। शख्स ने इस पिंजरे को कॉपर वायर से बनाया है और लॉक करने के बाद इस पिंजरे की चाबी शख्स की पत्नी या घर के दूसरे सदस्यों के पास रहती है। जब खाना होता है तो शख्स यह पिंजरा निकाल देता है। इसके अलावा शख्स पूरे समय अपने सिर को इसी पिंजरे में कैद रखता है। सोशल मीडिया पर सिगरेट की लत छुड़ाने का यह अनोखा और अजीबोगरीब तरीका काफी चर्चा में बना हुआ है।