टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने शोबिज से नाता तोड़ लिया संन्यास, मुंबई छोड़ हिमालय की ओर बढ़ चली एक्ट्रेस
टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने अब हमेशा के लिए चकाचौंध भरी इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। 27 साल तक काम करने के बाद अब अचानक उन्होंने खुद को इस इंडस्ट्री से इसलिए अलग किया क्योकि अब वो सन्यास के रास्ते पर चल पड़ी है।
11:13 AM Aug 20, 2022 IST | Desk Team
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी ही शॉकिंग खबर सामने आ रही है। टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने अब हमेशा के लिए चकाचौंध भरी इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। 27 साल तक काम करने के बाद अब अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये कदम उठा लिया।
Advertisement

Advertisement
इस फैसले के पीछे एक बड़ा कारण छुपा है। उन्होंने खुद को इस इंडस्ट्री से इसलिए अलग किया क्योकि अब वो सन्यास के रास्ते पर चल पड़ी है। जी हां, एक्टिंग छोड़कर अब नुपुर अलंकार संन्यासी बन गई हैं और हिमालय की ओर बढ़ चली हैं।

नुपुर ने कहा, ‘मैंने फरवरी में संन्यास लिया था। मैं तीर्थयात्राओं में बिजी हूं और जरूरतमंदों की मदद करने में जुटी हूं। मेरा हमेशा से अध्यात्म की ओर झुकाव रहा है और अध्यात्म का पालन करती रही हूं। मैंने खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया है।’ नुपुर ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा के खर्चे के लिए मुंबई में अपने फ्लैट को रेंट पर दे दिया है। वह एक्टिंग को बिल्कुल भी मिस नहीं करतीं।

वह कहती हैं, ‘मेरी जिंदगी में ड्रामा की अब कोई जगह नहीं है। दिसंबर 2020 में मेरी मां के निधन के बाद मुझे ये अहसास हुआ कि अब मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं सभी उम्मीदों और ड्यूटीज से मुक्त हो गई हैं। असल में मेरे संन्यास में देरी हो गई क्योंकि मेरे बहनोई अफगानिस्तान में फंस गए थे जब तालिबान ने देश पर कब्जा कर लिया था।’

एक्ट्रेस ने कहा, ‘कई लोग मानते हैं कि मैं अंदर से बिखर चुकी हूं। मैंने जिंदगी से थक हारकर ऐसा फैसला किया है, पर सच्चाई कुछ और है।’ आपको बता दे, एक्ट्रेस ने 150 से ज्यादा टीवी शोज में काम किया है। इसमें ‘शक्तिमान’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘दीया और बाती हम’ जैसे कई शोज शामिल हैं।