W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मां के साथ ढाई साल के मासूम को भी जाना होगा जेल, गर्भवती महिला देगी जेल में एक और बच्चे को जन्म

एक कलयुगी मां के नाजायज संबंध और प्रेम करतूत के कारण उसकी सजा ढाई साल के मासूम को भुगतनी पड़ रही है।

05:27 PM Nov 18, 2022 IST | Desk Team

एक कलयुगी मां के नाजायज संबंध और प्रेम करतूत के कारण उसकी सजा ढाई साल के मासूम को भुगतनी पड़ रही है।

मां के साथ ढाई साल के मासूम को भी जाना होगा जेल  गर्भवती महिला देगी जेल में एक और बच्चे को जन्म
हमारे समाज में कई इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती है जो कि हमें काफी हैरान कर देती है, वहीं एक ऐसा ही हैरतअंगेज मामला बिहार के आरा से समाने आया है, जहां एक कलयुगी मां के नाजायज संबंध और प्रेम करतूत के कारण उसकी सजा ढाई साल के मासूम को भुगतनी पड़ रही है। 
दरअसल, महिला अपने प्रेमी के हत्याकांड की आरोपी है और इसी जुर्म के आरोप में उसके बच्चे को भी जेल की सलाखों के अंदर जाना पड़ा है। यह हैरान करने वाला  मामला कृष्णागढ़ थाना इलाके के सोहरा गांव का है। बता दें कि पिछले सोमवार को विवाहिता प्रेमिका और मासूम की मां रूबी देवी से छिप-छिपाकर मिलने के लिए उसका प्रेमी चंदन तिवारी आया हुआ था। 
 इस बीच आपत्तिजनक हालत में दोनों को एक साथ देख महिला के पति राजू पासवान और उसके ससुर देवर ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। और जब इस पूर मामल की सुचना पुलिस को लगी तो कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते करते हुए मौके से आरोपी प्रेमिका रूबी देवी और उसके पति राजू पासवान, ससुर  और देवर सचिन  को गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में आरोपी महिला के साथ लिपटा उसका ढाई साल का बेटा भी अब जेल जा रहा है। 
महिला 9 महीने की गर्भवती भी है 
मासूम को अबतक पता भी नहीं है कि वह जिस काल कोठरी में अपनी मां के आंचल से लिपटकर जा रहा है, उसमें उसकी कोई गलती नहीं है। आरोपी महिला 9 महीने की गर्भवती भी बताई जा रही है। जो कुछ दिनों में उसी काल कोठरी में एक और बच्चे को जन्म देने वाली है। 
प्रेम संबंध की बात नकारी 
पुलिस ने जब आरोपी रूबी देवी से इस हत्याकांड के बारे में पूछताछ की तो उसने मृतक चंदन से 
संबंध की बात झूठझू बताया। रूबी ने कहा चंदन और उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, दोनों आपस में लड़ने लगे इसी बीच चंदन तिवारी ने उसके पति पर धारदार हथियार से हमला भी किया। चंदन की मौत कैसे हुई? इसके बारे में उसे कुछ नहीं पता। वहीं आरोपी प्रेमिका और मृतक प्रेमि का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था जहां दोनों लोग छिप छिपाकर कर मिलते थे। इस बीच सोमवार को अपनी विवाहिता प्रेमिका से मिलने आए चंदन तिवारी को प्रेमिका के ससुरालवालों ने एक साथ दोनों को देख लिया जिसके बाद लाठी डंडे से उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी।

 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×