Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ अश्लील पोस्ट मामले में दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ अश्लील पोस्ट मामले में दो गिरफ्तार

08:45 AM Feb 12, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

महाराष्ट्र महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ अश्लील पोस्ट मामले में दो गिरफ्तार

मुंबई की दक्षिण रीजन साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फेसबुक पेज राजकरण महाराष्ट्राचे पर रूपाली चाकणकर को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट बार-बार शेयर किए गए।

पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया

इसके बाद महिला आयोग ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने बीएनएस की धारा 78, 79, 351(3), 351(4) और 61(2) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज किया।

9 आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आकाश दिगंबर दलवे (30) और अविनाश बापू पुकाले (30) के रूप में हुई है। दलवे को मोहोल से गिरफ्तार किया गया, जबकि पुकाले को पुणे जिले के उरुली कंचन से हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरगांव कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Next Article