W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

01:48 PM Dec 31, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत नेपाल सीमा पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया
Advertisement
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान सीमा पर गश्त और निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्होंने भारत की सीमा की तरफ आ रहे दो चीनी नागरिकों को रोका और उनसे सरहद पर घूमने का कारण पूछा।
Advertisement
भारतीय वीजा की अवधि खत्म 
सूत्रों के मुताबिक, दोनों चीनी नागरिकों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सोनौली के थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि खुफिया एजेंसियां हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों से पूछताछ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान झेंग यिंगजुन (50) और सोंग हुई (52) के रूप में की गई है और उनके पास से चीन का पासपोर्ट मिला है, लेकिन उनके भारतीय वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×