For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान : भरतपुर में भिड़े दो समुदाय, जमकर चले लाठी-डंडे, हिरासत में लिए गए 15 लोग

जोधपुर और करौली के बाद अब भरतपुर में दो समुदाय के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडों के साथ पत्थरबाजी भी हुई।

10:47 AM May 10, 2022 IST | Desk Team

जोधपुर और करौली के बाद अब भरतपुर में दो समुदाय के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडों के साथ पत्थरबाजी भी हुई।

राजस्थान   भरतपुर में भिड़े दो समुदाय  जमकर चले लाठी डंडे  हिरासत में लिए गए 15 लोग
राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से लगातार झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं। जोधपुर और करौली के बाद अब भरतपुर में दो समुदाय के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडों के साथ पत्थरबाजी भी हुई। मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेते हुए इलाके को पूरी तरह सील कर दिया।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, घटना भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके के बुद्ध की हाट के कसाई मोहल्ले में हुई। वहां रात करीब 11 बजे दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। उसके बाद पत्थर के साथ कांच की खाली बोतलें फेंकी गई। फिर लाठियां भी निकल आई। उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी कई थानों का पुलिस जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल हालात पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि दोनों समुदाय में किसी बात को लेकर 2013 से एक मामला चल रहा था। उस मामले में सोमवार को फैसला आया था। कुछ आरोपियों को इस मामले में बरी कर दिया गया था। इस पर उनके समर्थक डीजे बजाकर जश्न मना रहे थे। उसी दौरान दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी के बाद जमकर विवाद हो गया और फिर मामला बिगड़ गया। उपद्रव में घायल हुए तीन लोगों से 2 को अस्पताल ले जाया गया।
Advertisement
आधे घंटे तक दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट 
चश्मदीदों के मुताबिक, तकरीबन आधे घंटे तक दोनों गुटों की तरफ से हमले होते रहे। दोनों गुटों में लाठियां चलीं।पत्थरबाजी हुई। एक दूसरे पर बोतलें फेंकीं। हमले में दो लो गिरफ्तार हुए हैं। कई मोटरसाइकिलों को नुक्सान पहुंचा है। हमले के दौरान लोग डरे और सहमें थे। मामले की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन के बीच हलचल मच गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा, जिला कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी श्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 15 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि हालात पर काबू पाया जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×