W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूपी के गोंडा में दो गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दो गौ तस्कर…

06:46 AM Apr 09, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दो गौ तस्कर…

यूपी के गोंडा में दो गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल
Advertisement

उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित छपिया में बुधवार को दो शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना छपिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षा में दो शातिर गोकश बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश नासिर और कलीम अपने साथियों के साथ मिलकर छपिया थाना के अंतर्गत मल्हीपुर गांव में गोकशी की घटना में शामिल थे। इस मामले में अभियोग पंजीकृत करके एक व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर घायल

मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों के विरुद्ध जनपद के कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। नासिर हिस्ट्रीशीटर है। कलीम पर भी छह-सात मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध थाना छपिया में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में गोकशी और प्रतिबंधित मवेशी का मांस पाए जाने की सूचना मिली। इस दौरान कई हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मंगलवार को एक आरोपी पकड़ा गया जबकि नासिर और कलीम फरार हो गए थे।

यूपी में गौ तस्कर के खिलाफ एक्शन

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली लगी थी। उनका इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए थे। जानकारों ने बताया कि मल्हीपुर गांव के बाहर काफी दिनों से गोकशी का कारोबार चल रहा था। इस बारे में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी और विधायक प्रभात वर्मा को भी अवगत कराया। विधायक ने यह जानकारी देवीपाटन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से साझा की। इसी क्रम में मंगलवार शाम स्थानीय थाने और आसपास के थानों की फोर्स छापेमारी करने पहुंची। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने पूछताछ के दौरान नासिर और कलीम के नाम बताए थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×