For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे में मणिपुर की दो बेटियों की दर्दनाक मौत, परिवार को शव का इंतजार

शव की पहचान के लिए मणिपुर से अहमदाबाद पहुंचे परिवार…

11:43 AM Jun 13, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

शव की पहचान के लिए मणिपुर से अहमदाबाद पहुंचे परिवार…

अहमदाबाद विमान हादसे में मणिपुर की दो बेटियों की दर्दनाक मौत  परिवार को शव का इंतजार

अहमदाबाद विमान हादसे में मणिपुर की दो बेटियां, कोंगरालैतपम नगंतोई शर्मा और लामनुनथेम सिंगसन की मौत हो गई। उनके परिवार अहमदाबाद में शव की पहचान के लिए पहुंचे हैं। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से केवल एक व्यक्ति जीवित बचा है।

अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान में मणिपुर की दो बेटियां भी सवार थीं। चालक दल के सदस्यों में मणिपुर की दो महिलाएं, थौबल से कोंगरालैतपम नगंतोई शर्मा और चुराचांदपुर से लामनुनथेम सिंगसन के विमान में सवार होने की पुष्टि हो गई है। केबिन क्रू मेंबर कोंगरालैतपम नगनथोई शर्मा के पिता कोंगरालैतपम नंदेशकुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि हमें घटना के बारे में अधिकारियों से कोई सूचना नहीं मिली है कि मेरी बेटी इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन हमें पता है कि वह विमान में सवार 241 लोगों में शामिल थी।

विमान हादसे में दो बेटियों की दर्दनाक मौत

22 वर्षीय नगनथोई उसी एयर इंडिया विमान में क्रू मेंबर के रूप में कार्यरत थीं, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था और उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। उसके शव की पहचान करने के लिए उसकी बड़ी बहन समेत चार परिवार के सदस्य शुक्रवार दोपहर इंडिगो की फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। हालांकि, अभी भी गहरे सदमे में नंदेशकुमार ने ज्यादा कुछ बोलने से परहेज किया, लेकिन भावुक होकर कहा कि हम अब उसके शव का इंतजार ही कर सकते हैं, यही एकमात्र विकल्प है। उसकी मां घर पर बेसब्री से उसका इंतजार कर रही है।

हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत

बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की पैसेंजर फ्लाइट एआई 171 गुरुवार दोपहर क्रैश हो गई। इसमें चालक दल के 12 सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। गुरुवार दोपहर 1:38 बजे जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, हवाई अड्डे के बाहर स्थित एक अस्पताल के हॉस्टल से टकरा गया और उसमें आग लग गई। विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×