Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा ओबीसी मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में 15 और 16 फरवरी को होगा।

07:17 PM Jan 31, 2019 IST | Desk Team

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में 15 और 16 फरवरी को होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य पिछड़ वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष 15 और 16 फरवरी को पटना में होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान और पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद सुधा यादव ने आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में 15 और 16 फरवरी को होगा।

अधिवेशन का उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह जबकि समापन सत्र को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि अधिवेशन में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद भूपेन्द, यादव के साथ ही कई अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे।

अधिवेशन को सफल बनाने के लिये बिहार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही इसके लिये 28 नेताओं को दायित्व सौंपा गया है। श्रीमती यादव ने कहा कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मोर्चा के देशभर से चिन्हित कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। अधिवेशन में मुख्य रूप से भाजपा नीत केन्द, की सरकार की उपलब्धियों के संबंध में चर्चा की जायेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से अन्य राज्यों में भी विभिन्न मोर्चा के माध्यम से अलग-अलग कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article