टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से होगा शुरू

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होगा। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा का सत्र शुरू होगा

10:35 PM Jan 02, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होगा। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा का सत्र शुरू होगा

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होगा। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा का सत्र शुरू होगा और दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़ा एक विधेयक सदन में पेश होने की संभावना है।
सत्र तीन और चार जनवरी को दो दिन का होगा
दिल्ली विधानसभा के एक बुलेटिन में पिछले महीने कहा गया था कि सत्र तीन और चार जनवरी को दो दिन का होगा।
इसमें कहा गया था कि कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन, सदन की बैठक की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
फेस मास्क पहनना जरुरी 
अधिकारियों ने कहा कि कोविड मामलों की बढ़ती संख्या के कारण, विधायकों और अधिकारियों को फेस मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
सत्र में एक प्रश्नकाल होगा और सदस्य विशेष उल्लेख के तहत महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा सकेंगे।
भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि सत्र के दौरान, विपक्षी दल भाजपा आबकारी नीति, बढ़ते कोविड मामलों और सार्वजनिक परिवहन की स्थिति के मुद्दों पर आप सरकार को घेरेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोविड मामलों में वृद्धि, नई शराब नीति, सार्वजनिक परिवहन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था।
Advertisement
Advertisement
Next Article