Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP : गोंडा में सिलेंडर फटने से जमींदोज हुए दो मकान, आठ की मौत, CM योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर फटने से आठ लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए हैं।

09:20 AM Jun 02, 2021 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर फटने से आठ लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर फटने से आठ लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी ने बताया, “गोंडा के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव में रात को खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से मकान गिर गया। जिसमें 8 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हो गए हैं। मामले की जांच चल रही है।
Advertisement
मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं, 4 बच्चे शामिल हैं। घायलों को उपचार अस्पताल में चल रहा है। मलबे से सभी को निकाल लिया गया है। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।” परिवारजन के अनुसार खाना बनाते समय सिलिंडर विस्फोट होने से घटना हुई है। विस्फोट की आवाज सुन ग्रामीण हतप्रभ हो गए। सभी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। रातभर रेस्क्यू चलाकर 15 लोगों को निकाला गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया है।
आईजी डॉ राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र समेत जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलिंडर में विस्फोट की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

DRDO ने कोविड रोधी दवाई ‘2-डीजी’ के इस्तेमाल को लेकर जारी किए निर्देश, इन मरीजों को बरतनी होगी सतर्कता

Advertisement
Next Article