Road Accident : गुजरात में सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 30 घायल
गुजरात के डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के पास शनिवार रात एक पर्यटक बस पलट कर खाई में गिर गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
02:23 AM Jul 10, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
गुजरात के डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के पास शनिवार रात एक पर्यटक बस पलट कर खाई में गिर गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक रविराजसिंह जडेजा ने कहा कि दुर्घटना रात करीब आठ बजे हुई जब सापुतारा से लौट रही बस पलट गई और रेलिंग तोड़ते हुए हिल स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि घटना में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई और 25-30 अन्य पर्यटक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक हिल स्टेशन की यात्रा करके सूरत लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्री गरबा समूह का हिस्सा थे।
Advertisement

Join Channel