Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड के लातेहार में दो माओवादियों ने किया आत्मसर्पण

08:45 PM Feb 23, 2024 IST | Rakesh Kumar

भाकपा (माओवादी) से अलग होकर गठित हुई झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एक स्वयंभू कमांडर सहित दो माओवादियों ने शुक्रवार को लातेहार जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान जेजेएमपी के स्वयंभू कमांडर मनोहर पढ़िया और भाकपा (माओवादी) के क्षेत्रीय कमांडर दीपक कुमार भुइयां उर्फ कुंदन के रूप में हुई है।
पढ़िया पर 10 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

Highlights 

जयवर्द्धन सिंह की हत्या भी शामिल है

पुलिस ने बताया कि मनोहर कई अपराधों में कथित तौर पर संलिप्त रहा है जिसमें भाजपा नेता जयवर्द्धन सिंह की हत्या भी शामिल है।
पलामू के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने कहा कि दोनों माओवादियों का आत्मसमर्पण लोकसभा चुनावों से पहले सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article