Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दो सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और एक सैन्य अधिकारी घायल हो गया। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

07:42 PM Aug 14, 2022 IST | Desk Team

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और एक सैन्य अधिकारी घायल हो गया। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और एक सैन्य अधिकारी घायल हो गया। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पहाड़ियों से गोलीबारी कर रहे आतंकवादियों 
जानकारी के मुताबिक सेना के मीडिया प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार की रात को हरनाई जिले के पास खोस्त कस्बे में चौकी से दूर पास की पहाड़ियों से गोलीबारी कर रहे आतंकवादियों का पीछा कर उन्हें खदेड़ दिया।
बयान में कहा गया है कि झड़प के दौरान दो सैनिकों की मौत
 जानकारी के मुताबिक बयान में कहा गया है, “उसके बाद कार्रवाई में फरार होने की कोशिश कर रहे आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी के प्रयास के दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के गश्ती दल के बीच भारी गोलीबारी हुई।” बयान में कहा गया है कि झड़प के दौरान दो सैनिकों की मौत हो गयी और एक अधिकारी घायल हो गया।
Advertisement
Next Article