Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल पेपर लीक के मामले में दो शख्स गिरफ्तार, सतर्कता विभाग कर रहा है और जांच

हमारे देश में आज कल पेपर लीक होना आम बात हो गई है लाखों बच्चे रात-दिन मेहनत करके पेपर की तैयारी करते है और जब पेपर लीक हो जाता है तो उनकी सारी मेहनत पानी में चली जाती है। ऐसी ही घटना हिमाचल प्रदेश से सामने आई है जहां कुछ दिन पहले पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद सतर्कता विभाग ने जेओए आईटी का प्रश्न प्रत्र लीक के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

04:03 PM Dec 31, 2022 IST | Desk Team

हमारे देश में आज कल पेपर लीक होना आम बात हो गई है लाखों बच्चे रात-दिन मेहनत करके पेपर की तैयारी करते है और जब पेपर लीक हो जाता है तो उनकी सारी मेहनत पानी में चली जाती है। ऐसी ही घटना हिमाचल प्रदेश से सामने आई है जहां कुछ दिन पहले पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद सतर्कता विभाग ने जेओए आईटी का प्रश्न प्रत्र लीक के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

हमारे देश में आज कल पेपर लीक होना आम बात हो गई है लाखों बच्चे रात-दिन मेहनत करके पेपर की तैयारी करते है और जब पेपर लीक हो जाता है तो उनकी सारी मेहनत पानी में चली जाती है। ऐसी ही घटना हिमाचल प्रदेश से सामने आई है जहां कुछ दिन पहले पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद सतर्कता विभाग ने जेओए आईटी का प्रश्न प्रत्र लीक के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एचपीएसएससी की कर्मचारी और मुख्य आरोपी उमा आजाद का एक अन्य पुत्र शामिल है।
Advertisement
इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से निखिल आजाद, नीरज, अजय शर्मा और तनु शर्मा न्यायिक हिरासत में हैं।पुलिस ने शुक्रवार देर रात नितिन आजाद और शशि पाल को गिरफ्तार कर लिया। नितिन और निखिल हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) में एक वरिष्ठ सहायक और प्रश्न पत्र लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद के बेटे हैं। शशि पाल एक दलाल संजीव का भाई है, जिसने आजाद और प्रश्न पत्र के संभावित खरीदारों के बीच बिचौलिये की भूमिका निभाई थी।
सतर्कता विभाग के एक अधिकारी, ने बताया
सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पूछताछ के दौरान आजाद और संजीव के नाम सामने आने के बाद शुक्रवार देर रात दोनों को गिरफ्तार किया गया। विभाग ने परीक्षा से एक दिन पहले 24 दिसंबर को उमा आजाद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। विभाग को सूचना मिली थी कि एक दलाल ने जेओए (आईटी) परीक्षा के लिए हल किए गए प्रश्न पत्र ढाई लाख रुपये में बेचने की पेशकश की थी। गिरफ्तारी के दौरान उमा आजाद के घर से हल किए गए प्रश्नपत्र, ढाई लाख रुपये नकदी, एक लैपटॉप और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे।
Advertisement
Next Article