जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रहस्यमय गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार रात रहस्यमय गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
07:24 PM Dec 22, 2019 IST | Shera Rajput
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार रात रहस्यमय गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि दो एसपीओ- मोहम्मद सलीम और अजय कुमार – सेमिना कॉलोनी स्थित ‘फिल्ट्रेशन’ संयंत्र की सुरक्षा में तैनात थे और उन्हें रात करीब दस बजे गोलियां लगी।
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुन वरिष्ठ अधिकारी आतंकवादी हमले की आशंका को देखते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्राथमिक जांच से आतंकवादी हमले के संकेत नहीं मिले हैं… हम गोलीबारी को लेकर मिली जानकारी का आकलन कर रहे हैं।’’
Advertisement