बसपा के दो वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह और पूर्व विधायक टी राम गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
02:08 PM Dec 05, 2019 IST | Shera Rajput
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह और पूर्व विधायक टी राम गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
Advertisement
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राज्य मंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में दोनो नेताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दोनो नेताओं को बुके देकर और पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। उन्होने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बसपा ने कुछ समय पहले दोनो को निष्कासित कर दिया था।
सुल्तानपुर की लंभुआ विधानसभा सीट पर वर्ष 2007 में विधायक निर्वाचित हुये विनोद सिंह को बसपा की तत्कालीन सरकार में पर्यटन मंत्री नियुक्त किये गया था।
वर्ष 2017 में वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ थे लेकिन उन्हे हार का सामना करना पडा था। इसी साल सम्पन्न हुये लोकसभा चुनाव में बसपा नेता ने सुल्तानपुर संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी का समर्थन किया था जबकि सपा-बसपा संयुक्त उम्मीदवार का विरोध किया था।
इसी तरह मायावती सरकार में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख रहे टी राम वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी की अजागारा विधानसभा सीट से निर्वाचित हुये थे हालांकि 2017 के चुनाव में उन्हे बसपा के टिकट पर हार का सामना करना पडा था।
भाजपा में शामिल होने के बाद दोनो नेताओं ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा के लिये काम करेंगे।
Advertisement