Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दो किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म

NULL

05:56 AM May 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

फरीदाबाद: सेक्टर 55 इलाके की एक कालोनी में रहने वाली छह साल की बच्ची को घर में अकेला देख कर उसके पड़ोस में रहने वाले दो किशोर उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गए। जहां आरोपियों ने बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इससे पहले भी आरोपी बच्ची के साथ इसी तरह से गलत काम कर चुके है। इस बार बच्ची ने परेशान होकर अपने परिजनों को सबकुछ बता दिया। बच्ची की मां के बयान पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सेक्टर 55 इलाके की एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसके परिवार में पति के अलावा तीन बेटिया और एक बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी छह साल की है। उसका पति इसी इलाके में अपनी दुकान चलाता है। जबकि वह सेक्टर 25 स्थित एक कंपनी में काम करती है।

अन्य दिनों की तरह सोमवार सुबह भी वह और उसका पति अपने अपने काम पर चले गए थे। शाम को वह काम से लौट कर आई तो उसकी छह साल बच्ची सहमी हुई बैठी थी। उसने बच्ची से प्यार से पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो बच्ची ने कुछ नहीं बताया। लेकिन बाद में बच्ची ने उसे बताया कि पड़ोस मेंं रहने वाले 11 वर्षीया और दस वर्षीय दो किशोर उसे दिन के समय बहला फुसला कर अपने घर ले गए थे। जहां आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी थी। विरोध करने के बावजूद दोनों उसे डरा धमका कर गलत काम करने लगे। बच्ची ने बताया कि इससे पहले भी दोनों आरोपी उसके साथ 14 नवंबर 2016 और गत 24 अप्रैल को भी इसी तरह से गलत काम कर चुके है। बच्चे के बताने पर उसने अपने पति की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

(राकेश देव)

Advertisement
Advertisement
Next Article