Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K : कुलगाम में अमरनाथ यात्रा मार्ग के निकट सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस जगह मुठभेड़ हुई वह अमरनाथ यात्रा मार्ग के ‘बेहद करीब’ है।

10:45 PM Jun 29, 2022 IST | Shera Rajput

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान किया था शुरू
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले में मीर बाजार इलाके के नवापुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।
मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये
अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान ही मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें दो आतंकवादी मारे गये।
कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मारे गये दोनों आतंकवादियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादियों के तौर पर हुई है। यह एक और महत्वपूर्ण मुठभेड़ है क्योंकि कार्रवाई एनएचडब्ल्यू (यात्रा मार्ग) के बहुत नजदीक हुई।’’
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस और सेना का संयुक्त दल मीर बाजार के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध इलाकों की छानबीन कर रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने इलाके की घेराबंदी की जिसके दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की, सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अभियान समाप्त हो गया है और इसमें दो आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान यासिर वानी और रईस मंजूर के रूप में हुई है।’’
यासिर हिंसा के कई मामलों में वांछित है, वह लश्कर से बहुत पहले से जुड़ा हुआ है और 2020 में उसकी सक्रियता बढ़ गई। रईस इस आतंकवादी संगठन से महज दो महीने पहले जुड़ा था। अमरनाथ यात्रा बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है।
Advertisement
Next Article