टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत से दोपहिया निर्यात 19.5 प्रतिशत बढ़ा

दोपहिया वाहनों की बिक्री की गति धीमी पड़ गयी, वहीं चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में दोपहिया वाहनों के निर्यात में 19.49 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।

01:27 PM Feb 11, 2019 IST | Desk Team

दोपहिया वाहनों की बिक्री की गति धीमी पड़ गयी, वहीं चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में दोपहिया वाहनों के निर्यात में 19.49 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।

नई दिल्ली : देश के घरेलू बाजार में जहां दोपहिया वाहनों की बिक्री की गति धीमी पड़ गयी है, वहीं चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में दोपहिया वाहनों के निर्यात में 19.49 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के हालिया आंकड़े यह दर्शाते हैं।

Advertisement

मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के निर्यात में तेजी के चलते दोपहिया वाहन के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जनवरी में 27,59,935 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 23,09,805 वाहन था।

आलोच्य अवधि में 24,12,800 मोटरसाइकिलों का निर्यात विदेशी बाजारों में किया गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 20,34,250 इकाइयों का था। यह 18.61 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। सियाम ने कहा है कि आलोच्य अवधि में स्कूटरों का निर्यात 26.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,32,197 इकाई हो गया।

वहीं, मोपेड के निर्यात में 12.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। इस दौरान भारत से 14,938 मोपेड का निर्यात किया गया। उद्योग पर नजर रखने वालों ने बताया है कि अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में स्थिति में सुधार से भारत से दोपहिया निर्यात में बढ़ोत्तरी हुई है।

Advertisement
Next Article