For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चलती ट्रेन में एक दूसरे के खून का प्यासी बनी दो महिलाएं, बाल खींचकर जड़े कई थप्पड़, देखें वीडियो

चलती ट्रेन में दो महिलाओं के बीच शुरू हुआ महायुद्ध, देखें वीडियो

03:00 AM Jun 21, 2025 IST | Shweta Rajput

चलती ट्रेन में दो महिलाओं के बीच शुरू हुआ महायुद्ध, देखें वीडियो

चलती ट्रेन में एक दूसरे के खून का प्यासी बनी दो महिलाएं  बाल खींचकर जड़े कई थप्पड़  देखें वीडियो

आज कल सोशल मीडिया पर खाने से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो जो जुगाड़ की चीजों से जुड़ा हुआ है, इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मुबंई की लोकल ट्रेन में दो महिलाएं एक दूसरे से लड़ाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों इतनी बुरी तरह से आपस में झगड़ा कर रही हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो और चौंका देने वाले मामले वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसको देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं मुंबई की एक लोकल ट्रेन में आपस में झगड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों आपस में झगड़ा करने में इतनी व्यस्त हैं कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि ट्रेन चल रही है और वह दोनों ट्रेन के दरवाजे के बिल्कुल करीब खड़ी हुई है। जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। दोनों महिलाओं का झगड़ा देखकर ऐसा साफ लग रहा है कि वह दोनों एक दूसरे की खून की प्यासी हैं।

चलती ट्रेन में एक दूसरे से भिड़ी महिलाएं

बता दें कि यह कोई पहला वीडियो नहीं है जहां लोग आपस में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जहां लोग एक दूसरे से बुरी तरह लड़ाई-झगड़ा करते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं एक लड़ाई झगड़े में लोग एक दूसके के ऊपर हाथ भी उठा लेते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ होते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो महिलाएं मुंबई की एक लोकल ट्रेन में एक दूसरे से झगड़ा कर रही है। बात तब ज्यादा बिगड़ जाती है जब दोनों में से एक महिला दूसरी के ऊपर हाथ उठा देती है और उसके बाल खींच लेती है। दोनों महिलाओं में ट्रेन में सीट को लेकर यह झगड़ा हो रहा है। इस वीडियो पर गौर करने पर आप देख सकते हैं कि वह एक दूसरे के बाल खींच रही हैं और एक दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर रही हैं। दोनों महिलाओं को रोकने के लिए बोगी में मौजूद और भी महिलाएं आगे आती हैं लेकिन वह किसी की भी एक नहीं सुनती और आपस में झगड़ा करवा जारी रखती हैं। इसी दौरान वीडियो में आप देखेंगे की एक शख्स वहां आकर बोगी का दरवाजा बंद कर देता है ताकी वह महिलाएं नीचे न गिरें।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर @deshdoot नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दोनों झगड़ा कर रही महिलाओं को ट्रेन की बोगी में मौजूद बाकी महिलाएं रोकने की कोशिश कर रही हैं। वह सभी उन दोनों महिलाओं से कह रही हैं कि- छोड़ो छोड़ो, झगड़ा मत करों। वहीं झगड़े के पीछे की असली वजह किसी को ठीक से पता नहीं है लेकिन सह-यात्रियों का मानना ​​है कि यह सीट व्यवस्था या व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि-हालांकि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने की बात स्वीकार की है तथा वे विवरण की पुष्टि करने पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×