W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रांची में दो युवकों की गोलीमार कर हत्या, नगड़ी इलाके में दहशत

रांची के नगड़ी इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है।

08:12 AM Feb 04, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

रांची के नगड़ी इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है।

रांची में दो युवकों की गोलीमार कर हत्या  नगड़ी इलाके में दहशत

रांची के नगड़ी इलाके से दर्दनाक वारदात सामने आ रही है। यहां दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। मृत युवकों की पहचान बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि गांव में सरस्वती पूजा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था। इस दौरान दोनों युवक जुलूस के काफी पीछे-पीछे चल रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई तो लोग दौड़े। उन्होंने दोनों को जमीन पर तड़पता देखा। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

जांच में जुटी पुलिस

उन्हें तत्काल रिम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों में से कोई यह बता नहीं पा रहा है कि उन्हें किसने और क्यों गोली मारी? पुलिस इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। इस वारदात को लेकर स्थानीय ग्रामीण गुस्से में हैं। गांव से बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंचे हैं। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। दोनों की उम्र 30-32 वर्ष के आसपास थी। दोनों ही मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। ऐसे में उनकी किसी से क्या रंजिश हो सकती है, इसे लेकर लोग हैरत में हैं। रांची के ग्रामीण एसपी ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। वारदात कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव मे गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की मौत हो गई है। रिम्स में मौजूद मनोज की बहन प्रीति ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई, जब वे लोग दौड़ कर पहुंचे तो वहां बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप दोनों जमीन पर गिरे हुए थे। दोनों को जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 30 वर्षीय मनोज मुंडा और 32 वर्षीय मनोज कच्छप रिश्ते में चाचा भतीजा थे।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×