टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में सत्ता खोने के बाद 'शिवबंधन' बनाने का कर रहे हैं विचार

शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य की सत्ता खोने के बाद शिवबंधन बनाने का विचार कर रहे हैं जिससे नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के प्रति वफादार रहें।

12:19 PM Jul 02, 2022 IST | Desk Team

शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य की सत्ता खोने के बाद शिवबंधन बनाने का विचार कर रहे हैं जिससे नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के प्रति वफादार रहें।

शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य की सत्ता खोने के बाद शिवबंधन बनाने का विचार कर रहे हैं जिससे नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के प्रति वफादार रहें। सूत्रों के मुताबिक पार्टी को मजबूत करने के लिए शिवबंधन के तहत शिवसेना विधायकों, नगरसेवकों और अन्य पदाधिकारियों को श्री ठाकरे के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए एक हलफनामा लिखना होगा। 
Advertisement
शिवसेना ने एहतियाती कदम उठाने कर दिए शुरू 
हलफनामे में लिखना होगा कि उन्हें पूज्य उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में दृढ़ विश्वास है और उनका बिना शर्त समर्थन रहेगा। पार्टी ने कहा कि शिवसैनिकों, पदाधिकारियों, पार्षदों और विधायकों के लिए भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
श्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के विद्रोह के बाद शिवसेना ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उनके नेतृत्व में शिवसेना के 39 विधायकों ने विद्रोह किया, जिससे श्री ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़। 
शिवसेना नेतृत्व ने बड़ संख्या में पार्टी विधायकों को शिंदे खेमे में जाने से रोकने के लिए यह फैसला किया है। इस बीच शिवसेना ने श्री शिंदे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी के निर्णय की घोषणा शुक्रवार की रात की गयी थी।
Advertisement
Next Article