टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे के पेंच से फंस गई MVA सरकार, कैबिनेट मीटिंग के बाद इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच कुछ ही देर में कैबिनेट की बैठक होने वाली है। खबरें है कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं।

12:49 PM Jun 22, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच कुछ ही देर में कैबिनेट की बैठक होने वाली है। खबरें है कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं।

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच कुछ ही देर में कैबिनेट की बैठक होने वाली है। खबरें है कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे से पहले उद्धव ठाकरे अपनी शिवसेना पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से बात भी करेंगे। वहीं शिवसेना ने बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में मौजूद हैं।
Advertisement
कैबिनेट की बैठक से पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने संकेत दिए कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकती है। संजय राउत ने सीधे तौर पर कहा, महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालात विधानसभा भंग होने की ओर बढ़ रहे हैं।
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत ने महाराष्ट्र सरकार की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में ठहरे हुए हैं। इससे पहले वे मंगलवार को सूरत पहुंचे थे। शिंदे का दावा है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे के साथ शिवसेना के 33 और अन्य 7 विधायक हैं। 
तीसरी बार महाराष्ट्र सरकार को गिराने के प्रयास
महाराष्ट्र में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के नतीजे आने के कुछ घंटे बाद शिंदे और उनके समर्थक विधायक सोमवार देर रात सूरत के होटल पहुंचे। बुधवार सुबह सूरत से वह असम के गुवाहाटी पहुंच गए। वहीं दिल्ली में राकांपा के प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र में तीसरी बार सरकार गिराने का प्रयास किया जा रहा है। 

BJP ने ‘कांग्रेस मुक्त’ भारत को ‘विपक्ष मुक्त’ भारत में बदल दिया : अधीर रंजन

Advertisement
Next Article