उद्धव ठाकरे ने एकनाथ पर किया कटाक्ष , कहा - कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की शिंदे की हिम्मत नहीं
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने का साहस नहीं है।
09:13 AM Nov 25, 2022 IST | Ujjwal Jain
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने का साहस नहीं है।
Advertisement
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के इस दावे के बाद यह विवाद पैदा हो गया है कि महाराष्ट्र के कई सीमावर्ती गांव कभी उनके राज्य का हिस्सा बनना चाहते थे।
ठाकरे ने शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘क्या हमने अपना साहस खो दिया है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री आसानी से महाराष्ट्र के गांवों पर दावा कर रहे हैं।’’
इस बीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘कर्नाटक के मुद्दे से भाग नहीं सकती है।’
Advertisement