W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ujjain: आज महाकाल की शाही और अंतिम सवारी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आज महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया की सवारी में चार लाख से ज्यादा भक्तों के शामिल होने की संभावना है,जिसके चलते व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

12:12 PM Sep 11, 2023 IST | Prateek Mishra

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आज महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया की सवारी में चार लाख से ज्यादा भक्तों के शामिल होने की संभावना है,जिसके चलते व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ujjain  आज महाकाल की शाही और अंतिम सवारी  सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Advertisement
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आज महाकाल की शाही सवारी  निकाली जाएगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया की सवारी में चार लाख से ज्यादा भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पंडित और पुरोहितों के मुताबिक भगवान महाकाल शाही सवारी के दौरान चन्द्रमोलेश्वर स्वरूप में प्रजा को दर्शन देंगे।
Advertisement
सवारी मार्ग में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया की सवारी मार्ग में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।सवारी मार्ग की ऊंची बिल्डिंग पर टेलिस्कोप से पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। इसके अलावा सारी व्यवस्थाओं में 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है।सवारी में भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया
Advertisement
इस के साथ ही उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शाही सवारी के मध्य नजर सभी निजी और सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। उज्जैन कलेक्टर की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार की व्यवस्था हर साल बनाई जाती है। शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया है।
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×