टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केन्द्रीय मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले UK सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हाल ही में शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और आर. के. सिंह से रविवार को भेंट की और पहाड़ी राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

01:12 AM Jul 12, 2021 IST | Shera Rajput

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पार्टी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और पार्टी के संगठन महासचिव बी. एल. संतोष से भी भेंट की।
धामी ने इन बैठकों के बाद ट्वीट किया, ‘‘आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सदस्य एवं उत्तराखंड राज्य के भाजपा प्रभारी माननीय श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी से शिष्टाचार भेंट की।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) माननीय श्री बी. एल. संतोष जी से शिष्टाचार भेंट की और राज्य के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।’’
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और आर. के. सिंह से भी रविवार को भेंट की ।
Advertisement
Advertisement
Next Article