टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन संकट : ब्रिटेन ने किया दावा, बड़े पैमाने पर सभी मोर्चो पर रुके हुए हैं रूस के हमले

युद्ध को लेकर ब्रिटेन ने दावा किया है कि यूक्रेन में रूस के हमले ‘सभी मोर्चो पर बड़े पैमाने पर रुके हुए हैं।

01:36 PM Mar 17, 2022 IST | Desk Team

युद्ध को लेकर ब्रिटेन ने दावा किया है कि यूक्रेन में रूस के हमले ‘सभी मोर्चो पर बड़े पैमाने पर रुके हुए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध का आज 22वां दिन है। इस युद्ध को लेकर ब्रिटेन ने दावा किया है कि यूक्रेन में रूस के हमले ‘सभी मोर्चो पर बड़े पैमाने पर रुके हुए हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने मॉस्को-कीव युद्ध के अपने लेटेस्ट आकलन में इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी सेना ने हाल के दिनों में भूमि ,समुद्र या हवा में लेटेस्ट प्रगति की है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है’। यूक्रेन की सेना के अनुसार रूस के प्रयास अब हवाई हमलों, बमबारी और नागरिक आबादी पर गोलाबारी में बदल गए हैं, क्योंकि वे अपने जमीनी अभियानों में असफल रहे हैं।
अमेरिका ने सात हजार रूसी सैनिकों की मौत का किया दावा 
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉस्को ने अब तक केवल 500 सैनिकों की मौत दर्ज की है, लेकिन अमेरिकी खुफिया विभाग का अनुमान है कि इसकी संख्या 7,000 कर्मियों के करीब है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अनुसार यूक्रेन में नागरिक आबादी पर रूसी बम गिरना जारी है। एक फेसबुक पोस्ट में यूक्रेन के सशस्त्र बलों का कहना है कि, जमीन पर रूस के असफल सैन्य अभियानों का मतलब है कि यह हवा में बुनियादी ढांचे और यूक्रेनी शहरों के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को लक्षित लड़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
यूक्रेन ने कई क्षेत्रों में किया जीत का दावा 
गुरुवार को 22वें दिन में प्रवेश करने वाले हवाई हमले के बावजूद यूक्रेन का दावा है कि वह हवा और जमीन पर लड़ाई जीत रहा है और कहा है कि उसने दुश्मन के 10 हवाई लक्ष्यों को मार गिराया है। अंतराष्ट्रीय न्यायालय ने भी रूस को यूक्रेन में हमले रोकने का आदेश दिया है।  
Advertisement
Advertisement
Next Article