टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Ukraine crisis: रूसी बलों ने मारियूपोल शहर की एक मस्जिद को बनाया निशाना, 80 से अधिक लोगों ने ली है पनाह

रूसी सेना ने यूक्रेन के मारियूपोल स्थित एक मस्जिद को निशाना बनाया है। हाल हि में मिली जानकारी के अनुसार रूस ने इस मस्जिद में सैनिकों ने बम बरसाए हैं। माना जा रहा हैं कि इस मस्जिद में 86 नागरिकों ने पनाह ली है, जिसमें 34 बच्चे भी शामिल हैं..

04:03 PM Mar 12, 2022 IST | Desk Team

रूसी सेना ने यूक्रेन के मारियूपोल स्थित एक मस्जिद को निशाना बनाया है। हाल हि में मिली जानकारी के अनुसार रूस ने इस मस्जिद में सैनिकों ने बम बरसाए हैं। माना जा रहा हैं कि इस मस्जिद में 86 नागरिकों ने पनाह ली है, जिसमें 34 बच्चे भी शामिल हैं..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब भीषण रूप ले चुका है। जिस युद्ध को पहले सिर्फ दो से तीन दिनों का माना जा रहा था, अब ये 17वें दिन में दाखिल हो चुका हैं। इसी बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के मारियूपोल स्थित एक मस्जिद को निशाना बनाया है। हाल हि में मिली जानकारी के अनुसार रूस ने  इस मस्जिद में सैनिकों ने बम बरसाए हैं। माना जा रहा हैं कि इस मस्जिद में 86 नागरिकों ने पनाह ली है, जिसमें 34 बच्चे भी शामिल हैं। 
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी
महायुद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी, ‘मारियुपोल में सुल्तान सुलेमान द मैग्निफिकेंट और उनकी पत्नी रोक्सोलाना (हुर्रेम सुल्तान) की मस्जिद पर रूसी आक्रमणकारियों ने गोलाबारी की। जिसमें तुर्की के नागरिकों सहित 80 से ज्यादा लोग पनाह लिए हैं, जिनमें वयस्क और बच्चे भी शामिल हैं।”
इससे पहले शनिवार को तुर्की में यूक्रेनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने मारियूपोल के मेयर से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि 34 बच्चों सहित 86 तुर्की नागरिक उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने घिरे बंदरगाह शहर पर रूसी हमलों से बचने के लिए मस्जिद में शरण ली थी।
रूसी सेना ने गोलीबारी तेज कर दी है
मरियूपोल में एक सप्ताह से अधिक समय से हजारों नागरिक बिना भोजन, पानी या गर्मी और ठंड के बीच फंसे हुए हैं। सिर्फ मारियूपोल ही नहीं यूक्रेन के पॉश इलाकों में रूसी सेना ने गोलीबारी तेज कर दी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने दक्षिणी शहर मायकोलाइव में भारी बम बरसाए हैं। ये हमला कैंसर अस्पताल पर किया गया है। इस हमले में कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। हमले के दौरान कई मरीज अस्पताल में थे, गनीमत रही कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हमले ने इमारत को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।  

Advertisement

Advertisement
Next Article