Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूक्रेन संकट : UN ने कहा एक सप्ताह में 10 लाख शरणार्थियों ने किया पलायन, बंदूकों के शांत होने का आ गया है समय

संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि रूसी आक्रमण के बीच केवल एक सप्ताह में दस लाख लोग यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में चले गए हैं।

11:37 AM Mar 03, 2022 IST | Desk Team

संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि रूसी आक्रमण के बीच केवल एक सप्ताह में दस लाख लोग यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में चले गए हैं।

रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि रूसी आक्रमण के बीच केवल एक सप्ताह में दस लाख लोग यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में चले गए हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने कहा, ‘‘हमने केवल सात दिन में यूक्रेन से पड़सी देशों में दस लाख शरणार्थियों का पलायन देखा है। यूक्रेन में रह रहे कई लाखों लोगों के लिए बंदूकों के शांत होने का समय आ गया है, ताकि उन्हें जीवन रक्षक मानवीय सहायता प्रदान की जा सके।
Advertisement
कई देशों ने रूसी ऊर्जा क्षेत्र के 10 लोगों पर प्रतिबंध लगाया 
द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, इस बीच, कनाडा ने रूसी ऊर्जा क्षेत्र के 10 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें दो ऊर्जा कंपनियों, रोसनेफ्ट और गजप्रोम से संबंधित लोग शामिल हैं। यूक्रेन में रूसी आक्रमण के आठवें दिन गुरुवार सुबह कीव में चार विस्फोट हुए। अखबार के मुताबिक, मध्य कीव में दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। तीसरे और चौथे धमाकों की आवाज कीव के द्रुज्बी नारोदिव मेट्रो स्टेशन के पास सुनी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि एक सप्ताह में 9 हजार रूसी मारे गए हैं।

रूस-यूक्रेन WAR : पुतिन की सेना ने खेरसान पर कब्जे का किया दावा, अन्य इलाकों में भी रात भर हुई बमबारी

रूसी सेना ने खेरसान शहर पर किया कब्जा 
यूक्रेन और रूस में युद्ध का आज आठवां दिन है और दोनों सेनाएं अभी भी एक दूसरे पर हमला कर रही है। बुधवार रात भी पुतिन की सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में भारी बमबारी की। रूसी सेना ने खेरसान शहर को भी कब्जे में ले लिया है और अन्य इलाकों को अपने कब्जे में करने के लिए लगातार हमले कर रहे है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश के नागरिकों से रूसी सेना के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आग्रह किया है। 
Advertisement
Next Article