Ukraine crisis: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट् का दावा, कहा- जंग में 5 लाख से अधिक लोगों ने देश छोड़ा
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते यूक्रेन में तबाही मची हुई हैं। लोग डरे सहमे नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां इस युद्ध का ऐलान करते वक्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था…
06:17 PM Feb 28, 2022 IST | Desk Team
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते यूक्रेन में तबाही मची हुई हैं। लोग डरे सहमे नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां इस युद्ध का ऐलान करते वक्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि जंग यूक्रेन की जनता की सुरक्षा के लिए की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर इस जंग में कई आम नागरिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इसी कड़ी में सयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद पांच लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।
फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी
संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायोग (यूएनएचसीआर) प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जिनेवा स्थित यूएनएचआरसी की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा कि वह जल्द ही देश के अनुसार संख्या के बारे में विवरण प्रदान करेंगी। यूएनएचसीआर की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा कि 281,000 लोग पोलैंड में, हंगरी में 84,500, मोल्दोवा में लगभग 36,400, रोमानिया में 32,500 से अधिक और स्लोवाकिया में लगभग 30,000 लोग प्रवेश कर रहे हैं।
दक्षिणपूर्वी पोलैंड के प्रेजेमिस्ल शहर पहुंची
उन्होंने आगे कहा कि बाकी लोग अन्य देशों में प्रवेश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन से सैकड़ों शरणार्थियों को लेकर एक और ट्रेन सोमवार तड़के दक्षिणपूर्वी पोलैंड के प्रेजेमिस्ल शहर पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने कैमरों की ओर हाथ हिलाया और दिखाया कि वे युद्ध क्षेत्र से बाहर होने के लिए राहत महसूस कर रहे हैं। कई फोन पर लगे थे।
देश छोड़ने वालों को रूसी सेना की सलाह
उधर, रूस की सेना ने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी के लोग अगर शहर छोड़ना चाहते हैं तो वे सुरक्षित गलियारे का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनशनकोव ने सोमवार को कहा कि कीव के निवासी उस राजमार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं जो वैलसिलकिव की ओर जाता है जो यूक्रेन की राजधानी के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि वे राजधानी के अलग अलग इलाकों में रूस की सेना के साथ छोटे-छोटे समूह में लड़ रहे हैं।
ज़पोरिझझिया परमाणु संयंत्र का नियंत्रण हासिल कर दिया
कोनशेनकोव ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के ‘राष्ट्रवादी’ शहर के निवासियों को ढाल बनाकर सैन्य उपकरण तैनात कर रहे हैं। इन आरोपों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है। कोनशेनकोव ने यह भी ऐलान किया है कि रूस के सैनिकों ने ज़पोरिझझिया परमाणु संयंत्र का नियंत्रण हासिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि संयंत्र सुरक्षित है और क्षेत्र में विकिरण का स्तर सामान्य बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement