टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन संकट : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज होगी बैठक, रूस के दावों की जाएगी चर्चा

यूक्रेन और रूस में दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को एक बैठक होगी।

09:26 AM Mar 11, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन और रूस में दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को एक बैठक होगी।

यूक्रेन और रूस में दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को एक बैठक होगी, जिसमें रूस के उस दावे पर चर्चा की जाएगी कि यूक्रेन अमेरिका की मदद से रासायनिक और जैविक प्रयोगशालाएं चला रहा है। परिषद के राजनयिकों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि बैठक स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगी। संयुक्त राष्ट्र में रूस के पहले उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने गुरूवार दोपहर बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। 
यूक्रेन, अमेरिका की मदद से रासायनिक और जैविक प्रयोगशालाएं चला रहा है :  रूस 
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने दावा किया था कि यूक्रेन, अमेरिका की मदद से रासायनिक और जैविक प्रयोगशालाएं चला रहा है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि रूस के दावे अनर्गल हैं। उन्होंने बुधवार को चेतावनी दी थी कि रूस, यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक या जैविक हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकता है।
हमले को सही ठहराना रूस का एक हथकंडा है :  साकी 
साकी ने ट्वीट किया था, यह रूस द्वारा यूक्रेन पर अपने पूर्व नियोजित, अकारण और अनुचित हमले को सही ठहराने का एक हथकंडा मात्र है। संयुक्त राष्ट्र में एक अन्य रूसी उप राजदूत दिमित्री चमाकोव ने बुधवार को एक बार फिर वही आरोप लगाते हुए, पश्चिमी मीडिया से यूक्रेन में चल रहीं गुप्त जैविक प्रयोगशालाओं के बारे में खबरें दिखाने का आग्रह किया था।
Advertisement
Advertisement
Next Article