W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूक्रेन ने नष्ट किए रूस के 11 क्रूज मिसाइलें, लॉन्च किए गए 19 ड्रोन को भी उड़ाया

04:30 PM Sep 25, 2023 IST | Rakesh Kumar
यूक्रेन ने नष्ट किए रूस के 11 क्रूज मिसाइलें  लॉन्च किए गए 19 ड्रोन को भी उड़ाया
Advertisement

एक साल से भी लंबे समय से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जिससे दोनों का काफी नुकसान हुआ है। तमाम देशों के प्रयासों के बावजूद यह युद्ध थमने का नाम नही ले रहा, और इन सब के बीच यूक्रेन के द्वारा यह दावा किया गया है कि उसने रूस के 11 क्रूज मिसाइलों को ढ़ेर कर दिया।

रूस द्वारा लॉन्च किए गए 12 क्रूज मिसाइलें

इसी बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में रूस द्वारा लॉन्च किए गए 12 क्रूज मिसाइलों में से 11 मिसाइलों को ढेर कर दिया। साथ ही, रूस द्वारा लॉन्च किए गए 19 ड्रोनों को भी मार गिराया। यूक्रेन की वायुसेना की ओर से कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन पर दो जहाज रोधी मिसाइलों से भी हमला किया।

अमेरिका कर रहा मदद

कुछ दिन पहले भी रूस ने यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर पर हमला किया था। डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर पर हुए इस रूसी हमले में 13 लोग घायल हो गए थे, जिसमें से एक को मलबे के नीचे से निकाला गया है। जहां रूस की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं, वहीं यूक्रेन ने अमेरिका से एक बार फिर मदद मांगी थी। जिसके बाद यूक्रेन को नई सुरक्षा सहायता के तहत अमेरिका ने 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण देने की घोषणा कर दी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×