टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति का आरोप, 'मेरे कत्ल की साजिश, रूस ने कीव में भेजे 400 हत्यारे'

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। इस खुनी जंग में यूक्रेन में 14 बच्चों समेत 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

12:33 PM Feb 28, 2022 IST | Desk Team

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। इस खुनी जंग में यूक्रेन में 14 बच्चों समेत 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। इस खुनी जंग में यूक्रेन में 14 बच्चों समेत 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं रूस के साथ वार्ता के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंच गया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस उन्हें मारना चाहता है, इसके लिए रूस के 400 भाड़े के हत्यारे कीव और उनके आसपास मौजूद हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि भाड़े के 400 हत्यारों को क्रेमलिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की हत्या का ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही यूक्रेन सरकार को अस्थिर करने का काम भी इन्हीं  हत्यारों को दिया गया है, जिससे यूक्रेन का कंट्रोल मॉस्को को मिलने में आसानी हो।

बेलारूस सीमा पर रूस-यूक्रेन की बातचीत, निकलेगा युद्ध का समाधान?

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की सरकार को शनिवार को हत्यारों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद राजधानी कीव में 36 घंटे का कठोर कर्फ्यू लगा दिया गया था। कीव के आम लोगों को सख्त चेतावनी दी गई थी कि अगर कर्फ्यू के दौरान कोई भी बाहर निकला तो उसे क्रेमलिन का एजेंट माना जाएगा ऐसे में सरकार की तरफ से उसपर कड़ी कार्रवाई होगी।
वहीं जानकारी सामने आई है कि बेलारूस यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में रूस का साथ देते हुए यूक्रेन में अपनी सेना भेज सकता है। रूस ने यूक्रेन पर पिछले सप्ताह 24 फरवरी को हमला किया था। यूक्रेन का दावा है कि उसने युद्ध में अबतक रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है। 27 फरवरी तक रूस के 4,500 सैनिकों को मारने के अलावा करीब 150 टैंक, 700 सैन्य वाहन, 60 फ्यूल टैंक, 26 हेलिकॉप्टर्स नष्ट करने का दावा किया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Next Article