W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूक्रेन-रूस संघर्ष: Turkey में पुतिन से मिलने को इच्छुक: राष्ट्रपति Zelensky

पुतिन से तुर्किए में चर्चा को तैयार जेलेंस्की

03:38 AM May 13, 2025 IST | IANS

पुतिन से तुर्किए में चर्चा को तैयार जेलेंस्की

यूक्रेन रूस संघर्ष  turkey में पुतिन से मिलने को इच्छुक  राष्ट्रपति zelensky

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने तुर्की में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की इच्छा जताई है। उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करना है। जेलेंस्की ने कहा कि वह 15 मई को तुर्की में रहेंगे और उम्मीद जताई कि पुतिन भी आएंगे। यह वार्ता अमेरिका के समर्थन के बाद प्रस्तावित की गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की।यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन से रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा प्रस्तावित वार्ता पर तुरंत सहमत होने के तुरंत बाद आया। यह चर्चा 15 मई को तुर्की में हो सकती है। जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यहां यूक्रेन में, हमें बातचीत में शामिल होने में कोई समस्या नहीं है, हम तैयार हैं। मैं इस गुरुवार 15 मई को तुर्किये में रहूंगा और मुझे उम्मीद है कि पुतिन भी तुर्किये आएंगे। मुझे उम्मीद है कि इस बार पुतिन बहाने नहीं ढूंढेंगे कि वे क्यों नहीं आ सकते। हम बातचीत करने, इस युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले रविवार को क्रेमलिन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कीव अधिकारियों को बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी वार्ता फिर से शुरू करने का प्रस्ताव दिया, जिसे “यूक्रेन ने 2022 में बाधित कर दिया था।”

पुतिन ने यूक्रेन को सीधी बातचीत का दिया प्रस्ताव

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि कीव अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत करने का राष्ट्रपति पुतिन का प्रस्ताव यूक्रेनी समस्या का शांतिपूर्ण समाधान खोजना है। यह उनकी मंशा की पुष्टि करता है। रूसी टीवी चैनल पर पुतिन की पहल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही गंभीर प्रस्ताव है, जो शांतिपूर्ण समाधान खोजने की वास्तविक मंशा की पुष्टि करता है। प्रवक्ता ने कहा, “स्थायी शांति केवल गंभीर वार्ता के माध्यम से ही प्राप्त की जा सकती है, और इन वार्ताओं के लिए तत्परता अब (रूसी) राष्ट्रपति द्वारा दिखाई और प्रदर्शित की गई है।”

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने युद्ध विराम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और अपनी शर्तों पर लड़ाई में लंबे समय तक विराम की मांग की तथा मास्को में विजय दिवस समारोह के खिलाफ धमकी दी। पुतिन ने रविवार को कहा कि रूस कीव सरकार की प्रतिक्रिया के आधार पर युद्ध विराम अवधि को आगे बढ़ा सकता है। दरअसल, मई में तीन दिवसीय विजय दिवस को देखते हुए रूस ने सीज फायर की घोषणा की थी।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Advertisement
×