टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन की 'ब्यूटी क्वीन' ने दिखाया देश के लिए बंदूक उठाने का जज्बा! जेलेंस्की को बताया मजबूत नेता

रूस के साथ जारी महायुद्ध में सेना के साथ-साथ यूक्रेनी नागरिकों ने भी अपनी और अपने देश की स्वतंत्रता के लिए हथियार उठा लिए हैं।

05:25 PM Feb 27, 2022 IST | Desk Team

रूस के साथ जारी महायुद्ध में सेना के साथ-साथ यूक्रेनी नागरिकों ने भी अपनी और अपने देश की स्वतंत्रता के लिए हथियार उठा लिए हैं।

रूस के साथ जारी महायुद्ध में सेना के साथ-साथ यूक्रेनी नागरिकों ने भी अपनी और अपने देश की स्वतंत्रता के लिए हथियार उठा लिए हैं। इसी कड़ी में यूक्रेन की मिस ग्रैंड रहीं अनास्तासिया लेना ने रूस के खिलाफ लड़ने के लिए बंदूक उठाकर दुनिया को चौंका दिया है। वहीं, मिस ग्रैंड द्वारा अपने हाई हील्स को छोड़ने के कदम से यूक्रेन के नागरिकों में विश्वास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बंदूक के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए अनास्तासिया लेना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मिस सुपरनेशनल यूक्रेन 2016 अनास्तासिया लेना डिफेंडिंग फ्रीडम।”
इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा…
अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, “हर कोई जो आक्रमण करने के इरादे से यूक्रेन की सीमा पार करेगा, उसे मार दिया जाएगा!” उन्होंने एक तस्वीर के साथ लाइन लिखी जिसमें कहा गया कि सैनिक देश की रक्षा के लिए जमीन पर लेटे हुए हैं। लेना ने लोगों से भी अनुरोध किया, “रूसी आक्रमण बंद करो! आवाज उठाओं दुनिया !! अभी!!”
लेना ने कहा- नेता हो तो जेलेंस्की जैसे 
एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लेना ने अपने राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को बेशकीमती बताया और उनकी तस्वीर साझा की। स्टोरी में वलोडिमिर को यूक्रेनी सैनिकों के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। लेना ने कहा, “विश्व के नेताओं को इसे देखना चाहिए।” ब्यूटी क्वीन ने कहा, “एक सच्चे और मजबूत नेता यह यूक्रेन के राष्ट्रपति हैं।”
2 विश्व युद्ध में रूस के साथ लड़ चुका है उनका परिवार 
बता दें कि अनास्तासिया लेना का कहना है कि उनके परिवार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी के खिलाफ रूस के साथ लड़ाई लड़ी थी। हालांकि, वह अब दुखी है क्योंकि रूस अब यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहा है। उन्होंने कीव में स्लाविस्टिक विश्वविद्यालय से मार्केटिंग और प्रबंधन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने तुर्की में जनसंपर्क प्रबंधक के रूप में भी काम किया। अनास्तासिया मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा पांच भाषाएं भी जानती हैं। इस गुण ने उनके लिए नौकरियों के भी दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने कथित तौर पर एक ट्रांसलेटर के रूप में काम किया है।

महायुद्ध के बीच जेलेंस्की ने विश्व से की मांग, कहा- रूस को UNSC से करें बाहर, नरसंहार के रास्ते पर पुतिन

Advertisement
Advertisement
Next Article