W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- रूस साल के अंत तक एक लाख सैनिकों को खो देगा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का मानना है कि इस साल के अंत तक रूस कम से कम एक लाख सैनिकों को खो देगा क्योंकि मॉस्को ने कीव के खिलाफ अपना आक्रमण जारी रखा है।

02:33 PM Nov 30, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का मानना है कि इस साल के अंत तक रूस कम से कम एक लाख सैनिकों को खो देगा क्योंकि मॉस्को ने कीव के खिलाफ अपना आक्रमण जारी रखा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा  रूस साल के अंत तक एक लाख सैनिकों को खो देगा
Advertisement
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने औपचारिक रूप से व्यक्त किया कि वर्ष 2022 के अंत तक रूस अपने देश के एक लाख सैनिकों को कथित तौर से गवा देगा। इसके पीछे का कारण है कि मॉसको ने कीव के खिलाफ अपना आक्रमण जारी रखा है।
Advertisement
Ukrainian President Volodymyr Zelensky refused hold talks with Russia in  Belarus - International news in Hindi - रूस से बातचीत के लिए यूक्रेन  तैयार... लेकिन जेलेंस्की ने रखी शर्त, बोले ...
जानकारी के मुताबिक  उक्रेइंस्का प्रावदा ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने एक वीडियो संबोधन में राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि, मोर्चे पर स्थिति कठिन बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा, नुकसान के बावजूद रूसी सैनिक अभी भी डोनेट्स्क क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम डटे हुए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दुश्मन को उनके इरादे पूरे नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि वे वसंत, गर्मी, शरद ऋतु में डोनेट्स्क क्षेत्र पर कब्जा कर लेंगे। इस हफ्ते से यहां सर्दी की शुरूआत हो चुकी है।
इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा था कि 24 फरवरी को आक्रमण शुरू होने के बाद से रूसी सेना ने लगभग 88,380 सैनिकों को खोया है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×