For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूक्रेन की सेना ने किया दावा, कहा- रूस के कई हमलो को किया नाकाम

यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में रूस के दर्जनभर से ज्यादा हमलों को नाकाम कर दिया है जिनमें डोनबास के औद्योगिक शहरों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।

11:25 AM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में रूस के दर्जनभर से ज्यादा हमलों को नाकाम कर दिया है जिनमें डोनबास के औद्योगिक शहरों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।

यूक्रेन की सेना ने किया दावा  कहा  रूस के कई हमलो को किया नाकाम
यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में रूस के दर्जनभर से ज्यादा हमलों को नाकाम कर दिया है जिनमें डोनबास के औद्योगिक शहरों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सेना ने कहा कि रूस की सेनाओं ने पूर्वी दोनेत्स्क प्रांत के दो में से एक अहम शहर क्रामातोर्स्क पर कब्जा करने का प्रयास किया था जिसमें “वे पूरी तरह विफल रहे और अपने पहले के स्थान पर लौट गए।”
Advertisement
रूस ने उत्तरी खारकीव क्षेत्र पर हमला करने का प्रयास किया
यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूसी बल, दोनेत्स्क इलाके के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर बाख्मुत पर कब्जा करने में भी विफल रहे जिससे क्रामातोर्स्क पर कब्जा करने और अंततः यूक्रेन की प्रशासनिक राजधानी स्लोवियांस्क पर अधिकार करने की उनकी रणनीति असफल हो गई। दोनेत्स्क उन दो प्रांतों में से एक है जो डोनबास में आते हैं। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूस ने उत्तरी खारकीव क्षेत्र पर हमला करने का प्रयास किया जिसमें उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा और असफलता हाथ लगी।
दावों की तात्कालिक पुष्टि नहीं की जा सकी
Advertisement
इस बीच रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी ने कहा है कि उसने रूस के दक्षिणी वोल्वोग्राद क्षेत्र में तेल की एक पाइपलाइन पर “आतंकवादी हमले” को विफल कर दिया। रूस ने कहा है कि दो रूसी नागरिक यूक्रेन की सेना के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देना चाहते थे। इन दावों की तात्कालिक पुष्टि नहीं की जा सकी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×