रूस के एयरबेस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, रूस की 60 मिसाइलों को भी नष्ट करने का दावा
रूस को यूक्रेन ने एक बड़ा झटका दिया है। सोमवार को रूस के दो एयरबेस पर ब्लास्ट हुए थे। जिसमे एक रूसी सैनिक की मौत हो गई थी।जबकि चार घायल हुए हैं।
03:50 PM Dec 06, 2022 IST | Desk Team
रूस को यूक्रेन ने एक बड़ा झटका दिया है। सोमवार को रूस के दो एयरबेस पर ब्लास्ट हुए थे। जिसमे एक रूसी सैनिक की मौत हो गई थी।जबकि चार घायल हुए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि ये हमले यूक्रेन ने ड्रोन की मदद से किए है। वहीं, इस हमले की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक एयरबेस पर कुछ रूसी जेट्स को भी नुकसान पहुंचा है।
सोमवार को रूस के दो एयरबेस, सेराटोव और रियाज़ान में डियागिलेवो एयरबेस पर ब्लास्ट हुए थे। शुरुआत में रूस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया था।
लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला करना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि ये हमले यूक्रेन के ड्रोन से किए गए। यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया। हालांकि, यूक्रेन की वायुसेना ने कुछ तबाह हुए जेट विमानों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या हुआ?’
17 मिसाइलें निशाने पर लगीं
रूस पहले भी यूक्रेन पर इस तरह के हमलों का आरोप लगाता रहा है। लेकिन पहली बार ये हमले रूसी सीमा के अंदर हुए हैं। सैटेलाइट इमेज में भी यह देखा जा सकता है कि रूसी एयरबेस पर भारी बमबारी हुई है। यह निश्चित रूप से रूस के लिए चिंता का विषय है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन को भी इन हमलों की जानकारी दे दी गई है।
बता दें, एयरबेस पर हमले के बाद रूस ने भी यूक्रेन पर मिसाइलें दागी थीं। यूक्रेन का दावा है कि उन्होंने उनमें से ज्यादातर को मार डाला। यूक्रेन के अनुसार, उन्होंने 70 में से 60 रूसी मिसाइलों को मार गिराया। जबकि रूस का दावा है कि उसकी सभी 17 मिसाइलें निशाने पर लगीं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel