टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारत से किया आग्रह, आपके राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छे संबंध, युद्ध रोकने के लिए बात करें

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत से अपील की है कि, वे इस युद्ध को रोकने के लिए रूस से बात करें।

09:16 AM Mar 06, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत से अपील की है कि, वे इस युद्ध को रोकने के लिए रूस से बात करें।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध का आज ग्यारहवां दिन है और अभी भी पुतिन की सेना कई ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत से अपील की है कि, वे इस युद्ध को रोकने के लिए रूस से बात करें। कुलेबा ने रूस पर  युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है। यह बात उन्होंने टेलीविज़न संबोधन के दौरान कही।  विदेश मंत्री ने यूक्रेन में युद्धग्रस्त इलाकों से नागरिकों और विदेशियों को सुरक्षित निकालने के लिए फायरिंग बंद करने का आग्रह किया है।  
छात्रों को यहां से बाहर निकालने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की है : विदेश मंत्री 
विदेश मंत्री कुलेबा ने संबोंधन के दौरान बताया कि, यूक्रेन की सरकार ने विदेशी छात्रों को यहां से बाहर निकालने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की है और लगातार कई देशों के दूतावासों के साथ संपर्क में है। कुलेबा ने दावा किया कि, जिन देशों में यूक्रेन के नागरिक है, रूस उनकी सहानुभूति जितने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा यदि रूस मदद करता है तो विदेशी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। विदेश मंत्री ने कहा, मैं भारत, चीन और नाइजीरिया की सरकारों से रूस द्वारा हो रही फायरिंग रूकवाने की अपील करता हूं।  
तीसरे नुक्लियर प्लांट पर कब्जा कर सकती है रूसी सेना : जेलेंस्की 
कुलेबा ने कहा कि भारत सहित जिन देशों के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध वह उनसे युद्ध रोकने की अपील कर सकतें हैं। उन्होंने कहा, भारत यूक्रेन के कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। यदि यह युद्ध जारी रहता है तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, यह युद्ध सभी हितों के खिलाफ है। उन्होंने आगे भारत से युद्ध को रूकवाने के लिए अपील की। इस बीच आज भी पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं।  यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि, रूसी सेना देश के तीसरे नुक्लियर प्लांट पर कब्जा कर सकती है। उन्होंने पश्चिमी देशों से फाइटर जेट की मांग की है, ताकि वे रूस की सेना के साथ लड़ सकें।  
Advertisement
Advertisement
Next Article