टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा, युद्ध में मारे गए 137 नागरिक और सैन्य कर्मी, जवाबी कार्रवाई में 800 रूसी सैनिक ढेर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं।

02:59 PM Feb 25, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह से दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं। जेलेंस्की ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो संदेश में इन लोगों को योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि हमले में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।
आवासीय क्षेत्रों पर भी हमला कर रहा है रूस : जेलेंस्की 
जेलेंस्की ने कहा कि रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है लेकिन आवासीय क्षेत्रों पर भी हमला किया गया है। उन्होंने कहा,  वे लोगों को मार रहे हैं और शहरी इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। यह गलत है और इसकी माफी कभी नहीं मिलेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि ओडेसा क्षेत्र के जमीनयी द्वीप के सभी सीमा रक्षक गुरुवार को मारे गए। यूक्रेन की सीमा सुरक्षा सेवा ने तड़के बताया कि रूस ने द्वीप को अपने कब्जे में ले लिया है।
रूस के मार गिराए 800 से ज्यादा सैनिक : वोलोदिमिर जेलेंस्की 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि युद्ध में अब तक हमारी कार्रवाई में रूस के 800 से ज्यादा सैनिक मार गिराए है।  उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सेना ने रूस के 30 से ज्यादा टैंक, साथ लड़ाकू विमान और छह हेलीकाप्टर को तबाह कर दिया गया है। यूक्रेन ने ऐसी स्थिति में अपने 10 हजार आम नागरिकों को असाल्ट राइफल दिए हैं ताकि वह रूस की सेना के खिलाफ लड़ सकें। इस बीच रूस की सेना ने चर्नोबिल पर कब्जा करने के बाद कोनोटॉप शहर और राजधानी कीव को घेरना शुरू कर दिया है।  
Advertisement
Advertisement
Next Article