For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Russia Ukraine War : रूसी बलों की वापसी के बाद खेरसॉन पर फिर से कब्जे की तैयारी कर रहे यूक्रेनी बल

दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन में रूसी बलों की शुक्रवार को वापसी के बाद यूक्रेनी बल शहर पर फिर से कब्जा करने की दिशा में सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं।

11:35 PM Nov 11, 2022 IST | Shera Rajput

दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन में रूसी बलों की शुक्रवार को वापसी के बाद यूक्रेनी बल शहर पर फिर से कब्जा करने की दिशा में सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं।

russia ukraine war   रूसी बलों की वापसी के बाद खेरसॉन पर फिर से कब्जे की तैयारी कर रहे यूक्रेनी बल
दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन में रूसी बलों की शुक्रवार को वापसी के बाद यूक्रेनी बल शहर पर फिर से कब्जा करने की दिशा में सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं।
Advertisement
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में नीपर नदी के पश्चिमी किनारे से अपने सभी सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। यह कदम यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस के लिए एक और झटका माना जा रहा है।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने मंत्रालय के हवाले से एक बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह पांच बजे सैनिकों की वापसी पूरी की गयी और अब एक भी सैन्य इकाई वहां नहीं बची है।
जिन क्षेत्रों से रूस की सेना ने वापसी की है उनमें खेरसॉन शहर भी शामिल है। यह एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है जिस पर मॉस्को ने यूक्रेन पर अपने हमलों के दौरान कब्जा किया था।
Advertisement
सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और तस्वीरों में स्थानीय लोग गलियों में खुशियां मनाते और मार्च की शुरुआत के बाद से पहली बार खेरसॉन के एक स्मारक पर यूक्रेनी झंडा फहराते दिखे।
यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि शहर पर यूक्रेन ने फिर से कब्जा कर लिया है।
यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रवक्ता एंड्री युसोव ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि खेरसॉन को मुक्त कराने के लिए एक अभियान शुक्रवार को जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जनरल स्टॉफ की आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही शहर पर यूक्रेनी नियंत्रण स्थापित करने के बारे में बात करना संभव होगा।’’
रूसी सेना की वापसी यूक्रेन के लिए एक बड़ी जीत का संकेत है, हालांकि रूस ने खेरसॉन क्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखा है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि सैनिकों की वापसी के बावजूद मॉस्को खेरसॉन को रूस का हिस्सा मानता है और उन्होंने इस धारणा को खारिज किया कि पीछे हटना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए अपमानजनक है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×