टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र में जारी सियासी बवाल के बीच बोली उमा भारती- नवनीत के हनुमान चालीसा पाठ ने ‘लंका’ में लगाई आग

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की प्रशंसा की है।

12:50 PM Jun 23, 2022 IST | Desk Team

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की प्रशंसा की है।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, हनुमान महिलाओं के सम्मान के रक्षक हैं और राणा के हनुमान चालीसा पाठ ने अंत में लंका में आग लगा ही दी। भारती ने अपने ट्वीट में कहा कि, महाराष्ट्र की अघाड़ की सरकार चल नहीं सकती थी। इसका कोई वैचारिक आधार नहीं था। उन्होंने नवनीत राणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मजबूत महिला हैं।
Advertisement

देवियों से कभी युद्ध नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पराजय ही मिलती है : भारती
उमा भारती ने कहा, राणा ने हनुमान चालीसा के कारण हुई गिरफ्तारी के बाद बहुत सारी यातनाएं झेली हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा देवियों से कभी युद्ध नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पराजय ही मिलती है। दैवीय शक्ति के सामने कोई नहीं टिक सकता। हनुमान जी विश्व की सभी महिलाओं के बड़ भाई हैं वह महिलाओं के सम्मान के रक्षक हैं और हनुमान चालीसा के पाठ ने अंत में लंका में आग लगा ही दी।

उद्धव सरकार को लेकर कही यह बात
इसके अलावा भाजपा की नेता ने महाराष्ट्र में जारी घमासान को लेकर कहा कि, मुझे बहुत दुःख है कि आदरणीय बालासाहेब की पार्टी का ऐसा पतन हुआ। इसलिए सभी लोग यह ध्यान रखें कि यह सरकार नष्ट हो एवं बालासाहेब ठाकरे जी की विचारधारा अमर रहे।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि, इस समय में शिवसेना बालासाहेब की शिवसेना नहीं है।   

Advertisement
Next Article