उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र
जदूय पार्टी के चल रहे संगठनात्मक चुनाव के दौरान आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश सिंह कुशवाहा जी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
10:59 PM Nov 26, 2022 IST | Desk Team
पटना , (पंजाब केसरी): जदूय पार्टी के चल रहे संगठनात्मक चुनाव के दौरान आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश सिंह कुशवाहा जी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह के समक्ष दाखिल किये गए नामांकन पत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू प्रस्तावक बने हैं। नामांकन के समय विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद अफाक अहमद, विधान पार्षद खालिद अनवर, विधायक निरंजन मेहता आदि साथ रहे।
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय में सिर्फ एक उमेश सिंह कुशवाहा जी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा 27 नवंबर को राज्य परिषद की बैठक में संपुष्टि के बाद की जाएगी।
नामांकन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उमेश सिंह कुशवाहा ने पुनः उनपर भरोसा एवं विश्वास करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन बाबू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी सबका साथ और सबका विकास चाहती है। पार्टी लगातार प्रदेश के समावेशी विकास एवं सभी लोगों की खुशहाली में लागि है। नामांकन के समय प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह एवं लोक प्रकाश सिंह, प्रवक्ता परिमल कुमार, अभिषेक झा, श्रीमती अंजुम आरा तथा सुश्री आनुप्रिया, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई.रामचरित्र प्रसाद, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाo अमरदीप सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement

Join Channel